नगर पालिका ने कर्मचारियों को दिए नोटिस, पालिका अध्यक्ष को पता ही नहीं

अजब गजब 😂

– पालिका कर्मचारियों ने किया पालिका अध्यक्ष का घेराव

नैनीताल। बीते दिनों नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों को पालिका द्वारा दिए गए आवाज खाली किए जाने और घरों का किराया जमा किए जाने के नोटिश और कार्यवाही का अब नगर पालिका कर्मचारी विरोध करने लगे हैं। शनिवार को उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और पालिका कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल का घेराव कर पालिका के फैसले का विरोध किया। सफाई कर्मचारी संघ महासचिव सोनू सहदेव का कहना है पालिका के वर्तमान कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी करीब तीन पीढियां से इन घरों में रह रहे हैं। लिहाजा नगर पालिका के आवाशों में रह रहे अन्य विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर पालिका के कर्मचारियों से न्यूनतम किराया लिया जाए। सफाई कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष को चेतावनी दी है अगर कर्मचारियों की उचित मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे। नगर पालिका कर्मचारियों को दिए जा रहे नोटिस के बाद पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने बताया कर्मचारियों को दिए जा रहे नोटिस का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पालिका के आर्थिक स्थिति मजबूत किए जाने के लिए किराए में आवंटित अवसान का क्षेत्रफल के आधार पर किराए वृद्धि की जाएगी। जिससे कर्मचारियों पर बोझ नहीं पड़ेगा और पालिका की स्थिति भी मजबूत होगी। इस दौरान उपाध्यक्ष कमल कुमार, उप सचिव विक्की सीलेलान,अमित सहदेव, कमल कटियार,दिनेश रत्नाकर, मनीष कुमार,राहुल चौहान, श्याम सौदा,मनोज कुमार, संजय भगत, राजन हवलदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें