
बर्ड फ्लू के खतरे के देख नैनीताल चिड़ियाघर में प्रशासन अलर्ट हो गया है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार चिड़ियाघर प्रशासन ने एहतियातन कई कड़े कदम उठाए हैं। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया एतिहद के तौर पर चिड़ियाघर में दो डॉक्टरों को तैनात किया गया है। चिड़ियाघर में लेपर्ड, बाग समेत अन्य पशु पक्षियों के ब्लड सैंपल (Blod sempl)एकत्र किए गए हैं साथ ही जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। चंद्रशेखर जोशी ने बताया हाल ही में उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।जिसके बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने सभी राज्य चिड़ियाघरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। नैनीताल चिड़ियाघर, जो ऊंचाई पर स्थित और कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियों का आश्रय स्थल है विशेष रूप से जोखिम में माना जा रहा है। ऐसे में यहां की व्यवस्थाओं को तुरंत सुदृढ़ किया गया है।
Byte- चंद्रशेखर जोशी, डीएफओ नैनीताल।






















