8 सूत्री मांग पूरी करने के लिए देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर को दिया ज्ञापन।

नैनीताल: देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को 8 सूत्री मांग पूरी करने को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों के द्वारा नगरपालिका तेरी टाइट कर्मचारी को ग्रेजुएटी वह पेंशन की राशि को मुक्त करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बुधवार को देवभूमि सफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्रों की संख्या 197 से बढ़ा कर 263 करने। राज्य सरकार के द्वारा स्थानीय निकायों में ढांचा लागू कर समाप्त किए गए पदों को पुनर्जीवित कर उन्हें नियुक्ति करने। नगर पालिका में रिक्त चल रहे लेखाकार समेत विभिन्न पदों में जल्द अधिकारियों की नियुक्ति करने। 2013 की नियमितीकरण नियमावली में संशोधन कर मृतक आश्रित कर्मचारियों को 1974 की नियमावली के आधार पर लाभ देने। सातवें वेतनमान के अनुसार मकान का किराया व भत्ते देने। निकाय कर्मचारियों को सामूहिक बीमा करवाने। नगर निकायों व पंचायतों में योग्यता के आधार पर सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत करते हुए कार्यालय का काम करवाने समेत निकाय कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, महासचिव सोनू सहदेव,महेंद्र लाल, संजय भगत, अनिल कुमार, अमन टाक, राहुल पुजारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।