महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी की बहन का निधन।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती देवी उर्फ परुली दी का निधन हो गया है। परुली देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। पिछले माह भैयादूज के दिन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उनका हालचाल जानने भी आए थे। उनका अंतिम संस्कार धारचूला में शनिवार को होगा।
कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। एक माह पूर्व पार्वती देवी सुबह घूमते समय अचानक गिर गईं थीं, जिससे उन्हें चोट लग गई थी। जिससे बाद से परुली दी का स्वास्थ्य लगातार खराब रहा। आज ( शुक्रवार) पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि परुली दी पिछले 50 वर्षों से धारचूला में रहकर बुनकर का कार्य करती हैं और कपड़ों की दुकान चलाती हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की 8 बहनें और 3 भाई हैं। परुली दी चौथे नंबर की बहन हैं।