नैनीताल में यूथ कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का पुतला।

दीपक कुमार,नैनीताल।
हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद आज नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएसबी परिसर के मुख्य गेट पर राज्य सरकार व पुलिस का पुतला दहन किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा पुलिस और सरकार व मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।
शुक्रवार को कांग्रेसी नेता सूरज पांडेय की आगवाई में कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया वही उन्होंने कहा कि बीते रोज हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का शांतिपूर्ण विरोध किया लेकिन फिर भी सरकार के इशारों पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह (प्रिंस) पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया जो कि बहुत गलत है।
उन्होंने कहा हमारी मांग है कि उपाध्यक्ष व अन्य कांग्रेसियो पर लगाए गए मुकदमे तुरंत वापस नही लिए गए तो कार्यकर्ताओ को बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
इस दौरान छात्रसंघ सचिव हिमांशु भट्ट, पंकज बिष्ट, तिलक दानी, गौरव धामी, पंकज, ललित, मनोज, राहुल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।