नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस का बूथ स्तर पर हो रहा गठन, 2022 की तैयारी।

नैनीताल प्रदेश प्रभारी के निर्देश के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। कांग्रेस के भीमताल ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन कनवाल ने देवीधुरा में पंचायत लगाई इस दौरान बूथ कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश प्रभारी के आदेश पर देवीधुरा प्रधान धर्मेंद्र सिंह को बूथ अध्यक्ष बनाया गया है साथ ही महिला अध्यक्ष नीतू राजपूत को जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ सचिव,उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष की भी नियुक्ति कर दी गयी है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बूथ को मजबूत करने के साथ 30 नए कार्यकर्ता नए बनाने को कहा गया है। कांग्रेस की पंचायत के दौरान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन कनवाल ने कहा कि पिछले 4 साल में सरकार नाकाम रही जिजके चलते डबल इंजन के मुख्यमंत्री को हटाना पड़ा है। मनमोहन कनवाल ने कहा कि आज जनता में बदलाव की बयार बहने लगी है ग्रामीण जनता में सरकार से रोष है क्योंकि उनकी सुनवाई कहीं नहीं है मनमोहन कनवाल ने ग्रामीणों को भरोषा दिया है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने कहा कि राज्य के साथ पूरे देश की जनता महंगाई से परेशान है युवाओं के लिए रोजगार नहीं है और सिलेंडर 855 रुपये का मिल रहा है और गावँ में 1000 का पहुंच पा रहा है ऐसे में इस सरकार की विदाई तय है। सरिता आर्या ने कहा कि अब लोगों को समझना होगा कि महंगाई की मार किसने दी है। दरअसल प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रदेश प्रभारी बनते ही कांग्रेस को एक्टिव किया है जिसमें शहर से लेकर गावँ तक सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पदयात्रा,विरोध प्रदर्शन के साथ राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा है कि ग्रामीण इलाकों में बूथ कमेटी का गठन कर उन इलाकों में जन समस्याओं पर रिपोर्ट तैयार करें जिसकी मॉनिटरिंग के लिए सेवादल को भी लगाया गया है। पिछले 15 दिनों में 6 बूथ कमेटियों का गठन किया गया है। देवीधुरा में कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम का संचालन जेष्ठ ब्लाक प्रमुख हिमांशु पांडे ने किया इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या,हेम आर्या,मीना बिष्ट,पूर्व जेष्ठ प्रमुख सतीश आर्या, धर्मेंद्र रावत,रोहित,समेत सेवा दल के ललित मोहन,कृष्णा साह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे