इको सेवियर संस्था ने रामगढ़ में रौपे 200 पौंधे,जारी रहेगा अभियान।

भवाली इको सेवियर संस्था द्वारा सोमवार को वनक्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा की अगुवाई में वृक्षा रोपण अभियान चलाया, इस दौरान संस्था के सदस्यों ने रामगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रो में बांज, देवदार, पुतली, खरसु के 200 से अधिक पौंधे लगाएं।
संस्था के अध्यक्ष चेतन ने बताया कि वर्षा ऋतु में उनकी संस्था द्वारा लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत सोमवार को 200 पौधे लगाए गए। वही इस वर्ष उन्होंने 10 हजार से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं। वनक्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जंगलो में भी जो पेड़ हैं। वह हमारे पूर्वजों की देन हैं। अब वक्त है कि हम भी वृक्ष लगाकर जंगलों के अस्तित्व को बचाए रखे। क्योंकि वृक्षों से ही जीवन का अस्तित्व है। वही उन्होंने संस्था के कार्य की सराहना की। और विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग करने की बात कही। इस दौरान चौकी इंजार्च हरीश पूरी, विवेक कुमार, ग्राम प्रधान बसंत साह, हेमंत सांगा, भानु दरमवाल, पवन दरमवाल, जितेंद्र साह, अमित डालाकोटी, नवल हरबोला, शुभम कुमार, राजेन्द्र गुलाटी समेत कई लोग मौजूद रहे।