आवारो पशुओं के आतंक से रामगढ के व्यापारी परेशान, जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार।

नैनीताल: भवाली मल्ला रामगढ़ बाजार में आवारा पशुओं के घूमने से व्यापारी काफी परेशान है। आए दिन ये पशु दुकानों के सामने बैठकर गोबर कर गंदगी फैला जाते हैं। वही सड़कों पर बैठकर यातायात प्रभावित करते है। जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। रामगढ के व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम डालाकोटी ने बताया कि इन आवारो पशुओं से बाजार के व्यापारी काफी परेशान हैं। इस समस्या से पूर्व में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को भी अवगत कराया गया है। वही उन्होंने अब जिला प्रशासन से भी इस पशुओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि व्यापारियों को समस्या से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे है। टनकपुर के पास एक गौशाला हैं। जल्द ही इन पशुओं को वहां भेजने की व्यवस्था की जाएगी।